सऊदी भगदड़ : मृतकों में केन्या के 6 नागरिक शामिल

नैरोबी, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब के मीना में हजयात्रा के दौरान मची भगदड़ में मारे गए लोगों में केन्या के छह नागरिक शामिल हैं। नौ केन्याई अभी भी लापता हैं।

केन्याई मुस्लिमों की सर्वोच्च परिषद (सुपकेम) के अध्यक्ष अब्दुल गफूर अल-बुसैदी ने संवाददाताओं को बताया कि केन्या के 4,900 लोग हजयात्रा पर गए थे। अब इनका सऊदी अरब से लौटना शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि सभी हजयात्री दो हफ्ते में देश लौट आएंगे। हम जानना चाहेंगे कि हादसा कैसे हुआ था।”

अल-बुसैदी ने केन्या सरकार से देश के नागरिकों की दूसरे देशों में सुरक्षा से संबंधित नीति-नियम की समीक्षा करने का आग्रह किया।

उन्होंने सऊदी अरब सरकार से अनुरोध किया कि वह क्रेन हादसे में मारे गए लोगों की ही तरह भगदड़ में मृत हुए लोगों के घरवालों को भी आर्थिक मदद दे।

सऊदी अरब की नागरिक सुरक्षा सेवा ने कहा है कि भगदड़ में 769 लोगों की मौत हुई है और 800 घायल हुए हैं। सऊदी सरकार ने कहा कि हादसे की जांच अभी जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493