शाहिद, मलाइका की खास दोस्ती!

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और शाहिद कपूर वर्तमान में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडेड’ में निर्णायक के रूप में नजर आ रहे हैं। शो में दोनों न केवल अच्छी दोस्ती साझा कर रहे हैं, बल्कि वे शॉट्स के बीच स्नैक्स खाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

इससे पहले इस शो के फिल्मी मसाला प्रकरण की शूटिंग के दौरान शाहिद और मलाइका को कुछ स्नैक्स खाते हुए देखा गया था।

शाहिद स्नैक्स का पूरा डिब्बा लेकर आए थे, जिसे दोनों को एक-दूसरे के साथ साझा करते देखा गया।

शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “कुछ सप्ताह पहले मलाइका ‘झलक दिखला जा’ में शामिल हुईं। शूटिंग के दौरान दोनों निर्णायक काफी करीब आ गए। उन्होंने कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ बिस्कुट साझा किए और दोनों को हमेशा विशेष रूप से शो के लिए स्वस्थ नाश्ता मिलता है।”

टेलीविजन चैनल कलर्स के शो में निर्देशक करण जौहर की जगह मलाइका को लाया गया है।

शाहिद और मलाइका के अलावा गणेश हेगड़े और लौरेन गोटलिब भी शो के निर्णायक हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493