सह-कलाकारों के लिए घर से खाना लाती हैं जया

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जया भट्टाचार्य टेलीविजन धारावाहिक ‘थपकी प्यार की’ में वसुंधरा की भूमिका निभा रही हैं। वह शो के कलाकारों को परिवार की तरह मानती हैं और उनके लिए अक्सर घर का बना खाना लेकर आती हैं।

पर्दे पर उन्हें परिवार की मुखिया के रूप में देखा जा सकता है। वहीं पर्दे के पीछे उन्हें संयोग से परिवार का मुखिया माना जाता है। यहां तक की उनके सह-कलाकार सेट के कमरे को ‘फैमिली रूम’ कहते हैं, जहां शूटिंग के बाद सभी इकट्ठा होते हैं।

धारावाहिक के सभी कलाकारों के साथ उनका काफी अच्छा संबंध है और आमतौर पर वह नए कलाकारों जैसे जिज्ञासा सिंह (थपकी), अंकित बठला (ध्रुव) और मनीष गोपलानी (बिहान) को अभिनय और स्वास्थ्य का सुझाव देती नजर आती हैं।

जया ने एक बयान में कहा, “सेट पर सभी से काफी अच्छा संबंध है। ये सभी छोटे बच्चे मुझे ‘मां’ं कहते हैं। इसलिए मां की तरह मैं जो समझा सकती हूं वो उन्हें सीखाती हूं और दोपहर के खाने के समय ये सभी मेरे कमरे में आते हैं और हम खाना खाते हैं। इनमें से ज्यादातर अपने परिवार से दूर रहते हैं इसलिए मैं उनके लिए घर का बना खाना लाती हूं।”

धारावाहिक ‘थपकी प्यार की’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल कलर्स पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493