फुटबाल : मिस्र के साथ अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगा जाम्बिया

लुसाका (जाम्बिया), 30 सितम्बर (आईएएनएस)। जाम्बिया और मिस्र की फुटबाल टीमें अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलने के लिए आमने-सामने होंगी। जाम्बिया के फुटबाल संघ ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जाम्बिया फुटबाल संघ (एफएजेड) ने मंगलवार को कहा कि यह मैच फीफा द्वारा प्रस्तावित अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच के लिए निर्धारित तिथि को राष्ट्रीय टीम की हिस्सेदारी सुनिश्चित रखने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

जाम्बिया फुटबाल संघ ने एक बयान जारी कर कहा कि जाम्बिया इस मैच को इस साल होने वाले दो खास मैचों की तैयारी के रूप में इस्तेमाल करेगी।

बयान में कहा गया है कि जाम्बिया 11 नवम्बर को फीफा विश्व कप क्वालीफायर में सुडान के साथ खेलेगी और 17 अक्टूबर को अफ्रीका नेशंस चैम्पियनशिप 2016 रवांडा फाइनल्स के पहले चरण में मोजाम्बिक से भिड़ेगी।

मोजाम्बिक 2012 में अफ्रीका कप विजेता रही है।

जाम्बिया के कोच फिग्टन सिमुकोंडा ने दोस्ताना मैच के लिए विदेशी क्लबों के लिए खेलने वाले अपने छह खिलाड़ियों को बुलाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493