चैम्पियंस लीग में बार्सिलोना, वालेंसिया की पहली जीत

बार्सिलोना, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के शीर्ष फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना और वालेंसिया ने यूईएफए चैम्पियंस लीग में पहली जीत हासिल की।

बार्सिलोना ने जहां जर्मनी के क्लब बायर लीवरकुसेन को 2-1 टर हराया, वहीं वालेंसिया ने फ्रांसीसी क्लब टीम लॉयन को 1-0 से मात दी।

इंग्लिश प्रीमियर क्लब आर्सेनल को हालांकि ग्रीस के क्लब ओलम्पियाकोस ने 3-2 से हरा दिया। इंग्लिश प्रीमियर लीग के एक अन्य क्लब चेल्सी को भी पुर्तगाल के क्लब एफसी पोटरे के हाथों मंगलवार को 1-2 से हार झेलनी पड़ी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अपने स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के बगैर खेलने उतरी मौजूदा चैम्पियन बार्सिलोना को शुरुआत में गोलकीपर मार्क आंद्रे टर स्टेगेन की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा और टीम 0-1 से पिछड़ गई।

बार्सिलोना के लिए हालांकि स्ट्राइकर सर्जेई रोबटरे और लुइस सुआरेज ने जीताया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ग्रुप-ई में चार अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया।

वालेंसिया के लिए स्ट्राइकर सोफयाने फेगुली ने करिश्माई गोल किया, जो टीम की जीत में निर्णायक साबित हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493