उत्तर प्रदेश में धूप, उमस बढ़ी

लखनऊ, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व सूबे के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह तेज धूप रही और उमस भी महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव न होने का अनुमान जताया है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की संभावना है। दिन में वातावरण में आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर में 21.1 डिग्री, गोरखपुर में 24 डिग्री, झांसी में 24.4 डिग्री और इलाहाबाद में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493