Wednesday , 15 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खेल » साओ पाउलो के कोरिंथियंस एरेना में होंगे 10 ओलम्पिक फुटबाल मैच

साओ पाउलो के कोरिंथियंस एरेना में होंगे 10 ओलम्पिक फुटबाल मैच

रियो डी जेनेरियो, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। साओ पाउलो के कोरिंथियंस एरेना में अगले साल 10 ओलम्पिक फुटबाल मैच होंगे।

कोरिंथियंस एरेना ने इस सम्बंध में ओलम्पिक आयोजकों के साथ एक करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 48 हजार की क्षमता वाले कोरिंथियंस एरेना का निर्माण बीते साल आयोजित फीफा विश्व कप के लिए किया गया था।

ओलम्पिक के दौरान यह मैदान दो ग्रुप मैच, एक क्वार्टर फाइनल और एक सेमीफाइनल की मेजबानी करेगा।

इसके अलावा यह महिला फुटबाल के चार ग्रुप मैच, एक क्वार्टर फाइनल और कांस्य पदक के मैच की भी मेजबानी करेगा।

ओलम्पिक फुटबाल के मैच साल्वादोर, बेलो होरीजेंटो, ब्राजीसिया, मानाउस और रियो में भी खेले जाएंगे।

साओ पाउलो के कोरिंथियंस एरेना में होंगे 10 ओलम्पिक फुटबाल मैच Reviewed by on . रियो डी जेनेरियो, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। साओ पाउलो के कोरिंथियंस एरेना में अगले साल 10 ओलम्पिक फुटबाल मैच होंगे।कोरिंथियंस एरेना ने इस सम्बंध में ओलम्पिक आयोजकों रियो डी जेनेरियो, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। साओ पाउलो के कोरिंथियंस एरेना में अगले साल 10 ओलम्पिक फुटबाल मैच होंगे।कोरिंथियंस एरेना ने इस सम्बंध में ओलम्पिक आयोजकों Rating:
scroll to top