उल्फा सरगना परेश बरुआ की मां का निधन

गुवाहाटी, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के प्रमुख परेश बरुआ की मां मिलकी बरुआ का गुरुवार को निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। बीते कुछ समय से वह बीमार थीं। उनका निधन डिब्रूगढ़ के जेरईगांव स्थित उनके घर पर हुआ।

असम के मुख्यनंत्री तरुण गोगोई ने बीते महीने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने पर मिलकी बरुआ के लिए एक लाख रुपये की मदद की पेशकश की थी। लेकिन, परेश ने यह कहते हुए मदद लेने से इनकार कर दिया कि इस पैसे को असम के बाढ़ पीड़ित लोगों पर खर्च किया जाए।

गोगोई ने यह भी कहा था कि अगर परेश अपनी मां को देखने आना चाहता है तो उसे मानवीय आधार पर आने और वापस जाने दिया जाएगा।

मिलकी बरुआ जेरईगांव में अपने एक बेटे के साथ रहती थीं। उन्होंने असम सरकार से कई बार अपील की थी कि वह सार्थक बातचीत के जरिए उल्फा की मांगों को पूरा करे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493