उत्तर प्रदेश में धूप

लखनऊ, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज धूप रही। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत न मिलने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी और तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि अभी एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बने रहने के आसार हैं। 10 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इलाहाबाद में 23.2 डिग्री, कानपुर में 24 डिग्री, गोरखपुर में 22.3 डिग्री और झांसी में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493