Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 लालू का भाजपा, आरएसएस पर विवादित ट्वीट | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » भारत » लालू का भाजपा, आरएसएस पर विवादित ट्वीट

लालू का भाजपा, आरएसएस पर विवादित ट्वीट

पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर एक विवादित ट्वीट कर बापू के हत्यारे के विषय में प्रश्न पूछे। उन्होंने पहले तीन सवाल किए और फिर खुद ही उनके जवाब भी दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि ‘बापू के हत्यारे गोडसे को कौन पूजता है?’ इसके बाद खुद ही इसका जवाब देते हुए लिखा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)। आगे उन्होंने फिर सवाल किया कि ‘आरएसएस को कौन पूजता है?’ और इसके जवाब में लिखा-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)।

लालू ने आगे फिर प्रश्न किया कि ‘भााजपा को कौन चला रहा है?’ जवाब में लिखा-मोदी। ट्वीट के अंत में उन्होंने लिखा, ‘तो हत्यारा कौन हुआ?’

इस ट्वीट को उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर भी डाला है।

इससे पूर्व लालू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, “परम पूज्य गांधीजी को शत शत नमन एवं श्रद्धांजलि। आज देश को उनके शांति, सहिष्णुता और अहिंसा के आदर्शो के प्रति पुन: समर्पित होने की जरूरत है।”

लालू का भाजपा, आरएसएस पर विवादित ट्वीट Reviewed by on . पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर एक विवादित ट्वीट कर बापू के हत्यारे के विषय में पटना, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर एक विवादित ट्वीट कर बापू के हत्यारे के विषय में Rating:
scroll to top