सीरिया में हमले के लिए तैयार 30 से ज्यादा रूसी विमान

पहचान जाहिर न करने की शर्त पर एक सूत्र ने कहा कि सीरिया में जेहादी समूहों के खिलाफ हवाई हमले में हिस्सा लेने के लिए तैयार रूसी युद्धक विमानों की संख्या 30 को पार कर गई है।

उन्होंने कहा कि ये युद्धक विमान सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में अल-कायदा से संबद्ध नुसरा फ्रंट व इस्लामिक स्टेट (आईएस) आतंकवादी समूहों पर हमलों को अंजाम देंगे।

सीरिया के विभिन्न इलाकों में रूस के युद्धक विमानों ने बुधवार से आतंवादियों के ठिकानों पर हवाई हमलों की शुरुआत की। सीरिया में रूसी सेना का आतंकवादी समूह के खिलाफ जंग का यह पहला दिन था।

रूसी राष्ट्रपति प्रशासन के प्रमुख सर्जेई इवानोव ने कहा कि रूस के उच्च सदन फेडरेशन काउंसिल द्वारा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विदेश में सैन्य टुकड़ी भेजने की मंजूरी मिलने के बाद रूस ने बुधवार को सीरिया में आतंकवादी समूहों के खिलाफ हमले शुरू कर दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493