गांधी के शब्द विवेकपूर्ण : बी-टाउन

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन और शबाना आजमी जैसे सितारों ने राष्ट्रपिता के प्रभाव की बात की और उनके कुछ विवेकपूर्ण शब्दों को दोबारा दोहराया।

उन्होंने गांधी के विचारों को साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। महात्मा गांधी का जन्मदिन 2 अक्टूबर को भारत में गांधी जयंती और पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यहां कलाकारों के संदेश :

अमिताभ बच्चन : गांधी जयंती। मैंने उन्हें इलाहाबाद से संगम की ओर जुलूस जाने के अलावा कभी नहीं देखा।

शबाना आजमी : महात्मा गांधी की दुनिया देखना चाहते हैं तो बदलने की जरूरत है।

शेखर कपूर : हम उन्हें महात्मा गांधी कहते हैं और उन्हें दिमाग में रखा है और खुद को उनसे पूरी तरह अलग कर दिया है।

अनुपम खेर : पूरे विश्व को गांधी जयंती की शुभकामनाएं।

संजय गुप्ता : हैप्पी गांधी जयंती।

मल्लिका शेरावत : “आप नहीं जानते कि आपकी प्रतिक्रिया का क्या असर होगा, लेकिन अगर आप कुछ नहीं करते तो कुछ नहीं होगा।” महात्मा गांधी। हैप्पी गांधी जयंती।

आफताब शिवदासानी : यहां शांति की कोई राह नहीं है। शांति राह है।

श्रुति हासन : गुड मॉर्निग। हैप्पी गांधी जयंती।

मंदिरा बेदी : गांधी जी के जन्मदिन पर आपको भी शुभकामनाएं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493