‘जय गंगाजल’ में पुलिसकर्मी के किरदार में दिखेंगे प्रकाश झा

नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्मकार प्रकाश झा ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अपनी फिल्म ‘जय गंगाजल’ में अभिनय कर रहे हैं और उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह फिल्म में पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा खास भूमिका में हैं।

झा ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “मैंने फिल्म में एक किरदार निभाया है। यह एक पुलिसकर्मी की भूमिका है। मैं फिल्म में प्रियंका का एक सहयोगी हूं।”

लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिल्म में प्रकाश झा अभिनय कर रहे हैं। जबकि कुछ खबरों में यह था कि फिल्म में वह खलनायक का किरदार निभा रहे हैं और कुछ का कहना था कि वह कानून की लड़ाई लडते नजर आएंगे।

अपने चरित्र पर निश्चित टिप्पणी किए बिना उन्होंने कहा, “जब फिल्म देखेंगे तो यह फैसला आप खुद करेंगे।”

वर्ष 2003 में आई फिल्म ‘गंगाजल’ के सीक्वल में प्रियंका खाकी वर्दी में दिखाई देंगी।

फिल्म दुनियाभर में चार मार्च, 2016 को प्रदर्शित होगी।

प्रकाश झा द्वारा लिखित और निर्देशित ‘जय गंगाजल’ प्रकाश झा प्रोडक्शंस और प्ले एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। इसमें मानव कौल, राहुल भट्ट, मुरली शर्मा और निनाद कामत भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493