उप्र : 9 साल का बच्चा दुष्कर्म में गिरफ्तार

लखनऊ, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के न्यूरिया इलाके की पुलिस ने शनिवार को छह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में नौ साल के बच्चे को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। आरोपी चौथी कक्षा का छात्र है और पीड़िता दूसरी कक्षा में पढ़ती है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो दिन पूर्व छह साल की बच्ची चीनी लेने दुकान गई थी, घर और दुकान के बीच पड़ने वाले गन्ने के खेत में पहले से बैठे नौ साल के एक लड़के ने उसे खींचकर खेत में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर बच्चे की गिरफ्तारी के बाद उसे किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह (बच्चा जेल) भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी चौथी कक्षा और पीड़िता दूसरी कक्षा में एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493