आरपीएफ जवानों ने ट्रेन में मिला कीमती कैमरा लौटाया

नई दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन 12724 एपी एक्सप्रेस में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव उपाध्याय के निर्देश पर आरपीएफ के जवान दयाराम अहिरवार, नौराज सिंह, अमित कुमार और सुनील कुमार गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एसी कोच बी-2 की सीट नंबर 10 व 12 पर लावारिस हालत में नायकॉन कंपनी का एक कैमरा नजर आया। उन्होंने कैमरे को अपने कब्जे में लेकर आस-पास बैठे यात्रियों से पूछा, लेकिन वह कैमरा किसी और का निकला।

आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव उपाध्याय ने बताया कि गश्त कर रहे जवानों ने कोच कंडक्टर से बर्थ नंबर 10 व 12 पर सफर करने वाले यात्रियों के बारे में जानकारी लेकर उनसे संपर्क करने का प्रयास किया। मोबाइल नंबर मिलने पर उन्हें इसकी सूचना दी और फिर कैमरे को अपने साथ लेकर थाने आ गए।

गश्त कर रहे जवानों ने बताया कि नई दिल्ली से आगरा जा रहे यात्रियों में से किसी का कैमरा छूट गया। उसे जानकारी दी गई। कैमरे वाले यात्री का सहयोगी रसूलपुर निवासी धर्मेद्र कुमार आगरा के किदवई नगर थाने आया। उसने यात्रा का टिकट व पहचानपत्र दिखाकर साबित किया कि वह कैमरे का हकदार है। कैमरा उसे सुपुर्द कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493