आंखों के नीचे के काले घेरों को करें विदा

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पके बाल या चेहरे की झुर्रियों से कहीं ज्यादा आंखों के नीचे के काले घेरे आपकी बढ़ी उम्र के परिचायक हैं। आप अगर काले घेरे से परेशान हैं, तो ठंडे टी(चाय)बैग या मलाई आजमाएं, यह इन्हें कम करने में मददगार हैं।

राजधानी स्थित नेशनल स्किन सेंटर के निदेशक नवीन तनेजा ने आंखों के नीचे के काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं।

ट बैग : रेफ्रिजरेटर में आधे घंटे तक रखे गए दो ब्लैक या ग्रीन ठंडे चाय के बैग का इस्तेमाल करें। उन्हें दोनों आंखों पर रखें और 10-15 मिनट तक वहीं रहने दें। इसके बाद उन्हें हटाएं और अपना मुहं धो लें इस प्रक्रिया को कुछ सप्ताह तक दो बार करें।

ठंडक : ठंडे पानी या दूध में भीगा हुआ साफ कपड़ा लें और कुछ मिनटों के लिए इन्हें अपनी पलकों के पास रखें। मुलायम कपड़े में बर्फ का टुकड़ा लपेटें और कुछ मिनटों तक इसे अपनी आंख के पास रखें।

मलाई : दो चम्मच मलाई और एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाएं। इसे काले घेरों पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक रहने दीजिए, बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।

पुदीना : पुदीने की पत्तियों को हाथों से पीस लें। पुदीने की पत्तियों में नींबू का रस मिलाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद धो लें। इसे रोजाना दो बार करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493