हज भगदड़ : मृतक भारतीयों की संख्या 58 हुई

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में मक्का के पास मीना शहर में हज के दौरान 24 सितंबर को हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

सुषमा ने ट्वीट किया, “हमने 58 भारतीयों को खो दिया और करीब 78 भारतीय अब भी लापता हैं। हम उन्हें ढूंढ़ने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”

सऊदी अरब में मक्का के पास मीना शहर में 24 सितम्बर को हज के दौरान अचानक हुई भगदड़ में एक हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493