फिलिपींस में तूफान के बाद 120 मछुआरे लापता

मनीला, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिलिपींस में चक्रवाती तूफान मूजिगे के बाद 120 से ज्यादा मछुआरे लापता हैं।

यह जानकारी रविवार को आपदा न्यूनीकरण एजेंसियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, इलोकोस क्षेत्र में शनिवार से 121 मछुआरे और 23 जहाज लापता हैं। कुल 31 मछुआरों को बचाया गया है।

मूजिगे तूफान से दो लोगों की मौत हो चुकी है और 1,90,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493