ऑपरेशन स्माइल : यूपी से लापता बच्चा सिक्किम में मिला

गांव सीकरी खुर्द निवासी बबली गुर्जर गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दो वर्ष पूर्व उसका पांच साल का पुत्र वंश घर से अचानक लापता हो गया था। पिछले दो वर्ष से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। दो दिन पहले सिक्किम की एक एनजीओ के महासचिव पासंग बूटिया ने मोदीनगर पुलिस को लापता बच्चे के बारे में जानकारी दी। बच्चा मोदीनगर के किसी ऐसे स्थान पर अपना घर बता रहा है, जहां चक्की व डीजे की दुकान है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत नगर व आसपास के तमाम चक्की व डीजे संचालकों से लापता बच्चे के बारे में जानकारी मांगी, तो सीकरी खुर्द निवासी बबली गुर्जर के बच्चे के लापता होने का पता चला।

शनिवार की शाम पुलिस ने लापता वंश के सकुशल सिक्किम में होने की जानकारी उसके परिजनों दो दी। इसके बाद परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजन पुलिस टीम के साथ बच्चे को लाने के लिए सिक्किम रवाना हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493