पुलिस के अनुसार, अहिकौरा गांव निवासी हेमंत यादव एक टीवी चैनल के लिए काम करते थे। बताया जाता है कि शनिवार रात वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में धानापुर के जमुरखा पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने हेमंत यादव को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई।
पत्रकार की हत्या की खबर पाकर मौके पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने हेमंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में फिलहाल सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।
dharmpath.com dharmpath