राजौरी में धार्मिक उन्माद फैलाने पर 10 पर मामला दर्ज

जम्मू, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के तनावग्रस्त राजौरी में 10 से अधिक लोगों पर धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज किया गया है।

जम्मू, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के तनावग्रस्त राजौरी में 10 से अधिक लोगों पर धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को आईएएनएस से कहा, “राजौरी में पुलिस ने 10 से अधिक लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया है। ये लोग सोशल साइट के जरिए यह काम कर रहे थे।”

उन्होंने कहा कि आरोपी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें लिख रहे थे और तस्वीरें लगा रहे थे।

राजौरी में बीते हफ्ते से तनाव बना हुआ है। एक पुलिसवाला अपनी गाय ले जा रहा था। उसे कुछ लोगों ने रोका और पीट दिया। लोगों का कहना था कि वह जानवर को वध के लिए ले जा रहा था।

इस घटना के खिलाफ राजौरी और आस-पास के इलाकों के मुस्लिम समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दो दिन से समुदाय ने अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे हुए हैं।

राज्य के उपभोक्ता मामलों और नागरिक आपूर्ति मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने लोगों को आश्वासन दिया है कि पुलिसकर्मी को पीटने वाले बख्शे नहीं जाएंगे लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक पकड़ा नहीं गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493