भाजपा के विकास का अर्थ, ‘कुछ का साथ सबका विनाश’ : लालू

पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे पर निशाना साधा।

लालू ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के विकास का अर्थ ‘कुछ का साथ सबका विनाश’ है।

उन्होंने भाजपा के विकास के नारे पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, “छद्म विकास भाजपा का एजेंडा है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ का अर्थ दरअसल ‘कुछ का साथ, सबका विनाश’ है।

उन्होंने इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए एक और ट्वीट किया, “लालू-नीतीश की बिहारी जोड़ी से बेहतर कोई बिहार जानता है क्या? इन प्रवासी गुजरातियों को बिहार का सत्यानाश नहीं करने देंगे।”

एक अन्य ट्वीट में लालू ने लिखा, “हस्तिनापुर में बैठा कलयुगी धृतराष्ट्र न सिर्फ अंधा है, बल्कि बहरा और गूंगा भी है। दुयरेधन को समाज तोड़ने के लिए नंगा नाच करने की खुली छूट है।”

उल्लेखनीय है कि लालू इन दिनों सोशल साइटों पर खूब सक्रिय हैं और इसके जरिये विरोधियों पर खूब निशाना साध रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493