बिहार चुनाव : एआईएमआईएम के 6 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

पटना, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान को भी चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए एआईएमआईएम के नेता बेलाल अहमद ने कहा कि 24 सीटों में से छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा रही है। जल्द ही अन्य सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अख्तरूल ईमान को पार्टी ने कोचाधामन से प्रत्याशी बनाया है।

उल्लेखनीय है कि एआईएमआईएम ने सीमांचल क्षेत्र के मुस्लिम बहुल 24 विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। मतों की गिनती आठ नवंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493