स्थानापन्न बनकर उब गए हैं बेंजेमा

मेड्रिड, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा ने कहा है कि वह कोच रफाएल बेनित्ज द्वारा बार-बार स्थानापन्न बनाए जाने से उब गए हैं।

फ्रांस के खिलाड़ी बेंजेमा ने अपनी टीम के लिए इस सीजन का एकमात्र गोल एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ किया। यह मैच 1-1 की बराबरी पर छूटा।

बेंजेमा का कहना है कि सीजन में अब तक छह मैचों में पांचवीं बार उन्हें स्थानापन्न के तौर पर मैदान में उतारा गया।

बेंजेमा ने कहा, “किसी खिलाड़ी को कब मैदान से बाहर निकालना है और अंदर भेजना है यह कोच निर्धारित करता है। मेरा काम हर समय टीम की मदद करनी है लेकिन सच कहूं तो मैं बार-बार स्थानापन्न बनकर उकता गया हूं। मैं संयम से यह भूमिका अदा करता रहूंगा लेकिन यह मुझे पसंद नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493