गोमूत्र मिलने पर न्यूजीलैंड में भारतीय पर जुर्माना

वेलिंगटन, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में एक भारतीय महिला पर अपने देश से गोमूत्र लाने पर 400 डॉलर का जुर्माना लगाया गया।

न्यूजीलैंड के 3 न्यूज चैनल की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की उड़ान के न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद उसके सामान में मौजूद गोमूत्र की दो बोतलों की जानकारी देने के बाद सीमा अधिकारियों ने उस पर जुर्माना लगाया।

एक वरिष्ठ अधिकारी एंटोनी ओवेन ने बताया, “अधिकारियों ने जब महिला के सामान की जांच की तो उन्हें गोमूत्र की दो बोतलें मिलीं। महिला का कहना है कि वह दवा के रूप में गोमूत्र लेकर आई है।”

ओवेन ने कहा, “हमें शायद ऐसी चीजें इसलिए मिलती हैं, क्योंकि ये धर्म, संस्कृति और पारंपरिक चिकित्सा से जुड़ी हैं। ऐसे वर्ग में आने के कारण ये कई बार लोगों को इसके बारे में जानकारी देने के निर्णय को प्रभावित कर सकती हैं।”

पिछले महीने की इस घटना का ब्योरा हाल ही में मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट में प्रकाशित हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493