गोल्फ : लाहिड़ी ने हासिल किया पीजीए टूर कार्ड

पोंटे वेड्रा बीच (फ्लोरिडा), 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रोफेशनल गोल्फ संघ (पीजीए) ने शीर्ष भारतीय खिलाड़ी अनिर्बान लाहिड़ी को अमेरिका के प्रतिष्ठित गोल्फ टूर के 2015-16 सत्र में शामिल करने की घोषणा की।

पीजीए ने रविवार को इस बात की घोषणा की।

एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहे लाहिड़ी ने पीजीए टूर के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट वेब डॉट कॉम टूर फाइनल्स में अपने प्रदर्शन के जरिए क्वालीफाई किया।

28 वर्षीय लाहिड़ी होटल फिटनेस चैम्पियनशिप में संयुक्त छठे स्थान पर और स्मॉल बिजनेस कनेक्शन चैम्पियनशिप में संयुक्त 16वें स्थान पर रहे थे।

अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर प्रेसिडेंट्स कप में पदार्पण का मौका हासिल कर चुके लाहिड़ी फाइनल्स में शीर्ष-25 इनाम विजेताओं में रहे।

वर्ष के आखिरी मेजर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल कर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लाहिड़ी वेब डॉट कॉम टूर की इलिजिबिलिटी रैंकिंग में 32वें पायदान पर रहे।

अर्जुन अटवाल और जीव मिल्खा सिंह के बाद पीजीए टूर कार्ड हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने लाहिड़ी इस समय प्रेसिडेंट्स कप की तैयारी कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के इंचियोन में होने वाले प्रेसिडेंट्स कप में लाहिड़ी अमेरिकी टीम की प्रतिद्वंद्वी अंतर्राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलेंगे।

एशियन टूर में सात खिताब जीत चुके लाहिड़ी अंतर्राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाले भारत के पहले खिलाड़ी होंगे। अंतर्राष्ट्रीय टीम की कमान जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी निक प्राइस संभालेंगे।

पीजीए टूर 2015-16 सत्र की शुरुआत 15 से 18 अक्टूबर के बीच कैलिफोर्निया में होने वाले फ्रिस डॉट कॉम ओपन से होगी।

लाहिड़ी इस समय यूरोपीयन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट में 10वें पायदान पर हैं और रेस टू दुबई फाइनल सीरीज तथा डीपी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में उनका खेलना लगभग तय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493