दादरी कांड पर नहीं थम रही सियासत

जनहित मोर्चा ने सोमवार को बाला एन्कलेव कालोनी में दादरी कांड को लेकर बैठक की, जिसमें राजनैतिक पार्टियों और मीडिया को क्षेत्र की छवि धूमिल करने का जिम्मेदार ठहराया।

मोर्चा के संरक्षक व पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा, “बिसाहड़ा की घटना के बाद मीडिया के अत्यधिक प्रचार और राजनैतिक पार्टियों द्वारा नंबर बनने की होड़ में क्षेत्र की छवि धूमिल हुई है। सभी लोग नेताओं की अति सक्रियता को देखकर अचंभित हैं। जबकि क्षेत्र में माहौल सामान्य है। लगता है, इस स्थिति का दुरुपयोग करने के लिए कुछ आवांछित ताकतें सक्रिय हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार को चिठैहड़ा में पशु अंगों के अवशेष मिलना ऐसी साजिश का हिस्सा है, जो गांव के जिम्मेदार लोगों की समझदारी एवं प्रशासन की सक्रियता के कारण किसी प्रकार नियंत्रित हो पाई। ऐसे में प्रशासन को और सचेत होकर ऐसी साजिशों को नियंत्रित करने की खास जरूरत है, ताकि क्षेत्र में अमन चैन और आपसी सद्भाव बना रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493