बच्चों को जहर देने के बाद दंपति ने की आत्महत्या

हैदराबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। हैदराबाद में मंगलवार को एक दंपति ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक यह घटना इंद्रजीत नगर की है।

केशव राव (36) और उनकी पत्नी वनजा (32) ने अपने बच्चों-दीपक (5) और नंदिनी (3) को जहर देने के बाध फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस का मानना है कि यह घटना सोमवार रात को हुई। केशव की नेत्रहीन मां, उसी घर में रहती है, लेकिन मां का कहना है कि उसे नहीं पता कि सोमवार रात को क्या हुआ था?

पुलिस को शवों का पता मंगलवार सुबह लगा, जब पड़ोसियों ने उन्हें इसकी खबर दी।

पुलिस का कहना है कि केशव और उसकी पत्नी करीब 12 साल पहले कोलकाता से यहां आए थे और उन्होंने यह खतरनाक कदम वित्तीय समस्याओं के कारण उठाया।

केशव एक छोटे व्यापारी के रूप में काम करता था और उसे व्यवसाय में काफी बड़ा नुकसान हुआ था। उसने अपने आत्महत्या लेख में व्यवसाय के नुकसान के लिए किसी सुब्बा रेड्डी पर आरोप लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493