हैदराबाद, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। तेलुगू अभिनेता निखिल सिद्धार्थ इलेक्ट्रॉनिक सुपर स्टोर के विज्ञापन में नजर आएंगे।
रामोजी फिल्म सिटी में मंगलवार को विज्ञापन की शूटिंग होगी।
एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “निखिल और बेंगलुरू की मॉडल अक्षता को विज्ञापन के लिए लिया गया है। दशहरा त्योहार के दौरान इसके प्रसारित होने की संभावना है।”
इस विज्ञापन का निर्देशन प्रशांत वर्मा कर रहे हैं और प्रसिद्ध छायाकार छोटा के.नायडू कैमरा संभालेंगे।
इससे पहले निखिल ने कलामंदिर समूह के लिए विज्ञापन किया था।
dharmpath.com dharmpath