उत्तराखंड : टेम्पो पलटने से छात्र की मौत, 13 बच्चे घायल

गदरपुर, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड में जिला उधम सिंह में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेम्पो चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे टेम्पो सड़क से नीचे पलट गया। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई और 13 बच्चे घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि गदरपुर थाना अंतर्गत धौलपुर प्राथमिक विद्यालय में एक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एक शिक्षिका छात्रों को लेकर टेम्पो से जा रही थीं। सुंदरपुर के पास एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे टेम्पो सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 10 वर्षीय छात्र रोहित सरकार की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य 13 बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को रुद्रपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र के अनेक राजनैतिक पार्टियों के लोगों ने मृत छात्र के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। एसएसपी भरणे ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल जाम खुलावाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493