टेनिस : फेनेस्टा ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे विष्णु वर्धन

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। गत चैम्पियन विष्णु वर्धन ने दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) कॉम्प्लेक्स में जारी फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैम्पियनशिप के पहले दौर में मंगलवार को मनीष सुरेश कुमार को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

क्वालीफाइंग के जरिए मुख्य मुकाबले में श्रीराम बालाजी के प्रवेश करने से पहले शीर्ष वरीय विष्णु ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में मनीष को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

लक्षित सूद ने हालांकि शानदार फॉर्म में चल रहे नितेन किर्ताने को 5-7, 7-6 (5), 6-2 से हरा दिया।

एक अन्य मुकाबले में चौथे वरीय अनुभवी वी. एम. रंजीत ने पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए प्रज्ज्वल देव को 4-6, 6-3, 6-1 से हरा दिया।

महिला एकल वर्ग में 16 वर्षीय मिहिका यादव ने गत चैम्पियन प्रेरणा भांबरी के खिलाफ हार मानने से पहले थोड़ा संघर्ष जरूर किया।

प्रेरणा ने मिहिका को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं तथा शीर्ष वरीय स्नेहादेवी एस. रेड्डी ने स्नेहा पदामता को बिना एक भी गेम गंवाए एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-0 से हरा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493