भोपाल, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य इलाकों में बुधवार सुबह उमस रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
राज्य में बुधवार को दिन की शुरुआत उमस और तेज धूप से हुई। मौसम शुष्क रहने से तापमान भी बढ़ रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। लिहाजा फिलहाल गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलने वाली है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, इंदौर में 20 डिग्री, ग्वालियर में 21.1 डिग्री और जबलपुर में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, इंदौर में 36.6 डिग्री, ग्वालियर में 38.1 डिग्री और जबलपुर में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath