नशे के आदी बेटे पर टॉम हैंक्स ने तोड़ी चुप्पी

न्यूयार्क, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। दो बार के ऑस्कर विजेता टॉम हैंक्स ने नशीली दवाओं के आदी अपने बेटे चेस्टर उर्फ चेट पर अपनी चुप्पी तोड़ी।

हैंक्स ने कहा जिस तरह से उनका बेटा विश्व के साथ खुद से जुड़ी बातों को साझा करता है, वह उसकी तारीफ करते हैं।

हैंक्स ने अपनी नई फिल्म ‘ब्रिज ऑफ स्पाइस’ के प्रीमियर में अपने बेटे की हिम्मत की तारीफ की।

‘एसशोबिज डॉट कॉम’ वेबसाइट के अनुसार, हैंक्स ने इंटरटेनमेंट टुनाइट को बताया, “एक अभिभावक होने के तौर पर आप अपने बच्चों को बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं। आप उन्हें उनके हर कदम पर समर्थन देते हैं।”

हैंक्स ने कहा, “आप अपने बच्चों द्वारा पाई गई हिम्मत और ईमानदारी की तारीफ करते हैं।”

चेट (26) एक रैपर हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलकर अपने व्यक्तिगत संघर्षों के बारे में बात की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493