श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने बुधवार को विपक्षी दल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के दो सदस्यों का निलंबन वापस ले लिया।
विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को अल्ताफ अहमद कालू और अब्दुल मजीद लार्मी को सदन की शेष सत्रावधि से निलंबित कर दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद और विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सदस्य यूसुफ तारिगामी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) के सदस्य हाकिम यासिन के अनुरोध के बाद उनका निलबंन वापस लिया।
गुप्ता ने तारिगामी और विधानसभा सचिव को नेकां विधायकों को उनके निर्णय के बारे में सूचित करने के लिए कहा।
तारिगामी ने विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे नेकां विधायकों से बात की और उसके बाद अध्यक्ष को सूचित किया कि अगर विधान परिषद के अध्यक्ष पार्टी के दो अन्य विधायकों का निलंबन भी वापस ले लेते हैं, तो नेकां सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए तैयार है।
विधान परिषद के अध्यक्ष ने राज्यसभा में हंगामा करने पर अली मुहम्मद डार और शौकत अहमद को शेष सत्रावधि से निलंबित कर दिया था।
राज्य विधानसभा और विधान परिषद का शरदकालीन सत्र तीन अक्टूबर को शुरू हुआ है और यह 10 अक्टूबर को समाप्त होगा।
dharmpath.com dharmpath