कश्मीर : आतंकवादी हमले में पुलिस अधिकारी घायल

श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बांदीपोरा जिले में दाचिना गांव में बुधवार अपराह्न आतंकवादियों ने राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह के एक दस्ते पर गोलीबारी की।”

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पांच अगस्त को उधमपुर में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड अपू कासिम के इस गांव में छिपे होने की खुफिया सूचना मिली, जिसकेबाद पुलिस का दस्ता गांव में पहुंचा।

अधिकारी ने कहा, “उप निरीक्षक अल्ताफ अहमद हमले में घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए हवाई मार्ग से श्रीनगर लाने के लिए बंदोबस्त किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा, “घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना कर दिया गया है, ताकि हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों को भागने से रोका जा सके।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493