‘प्रधान सेवक’ में कोई गुण नहीं : लालू

पटना, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर एक बार फिर उनपर निशाना साधा और कहा कि ‘प्रधान सेवक’ में कोई गुण नहीं है।

लालू ने प्रधानमंत्री के नाम लिए बगैर एक ट्वीट किया और पूछा, “दुष्ट को दंड देना, स्वजनों की पूजा करना, न्याय, पक्षपात न करना, राष्ट्र की रक्षा करना। क्या इन पांच में से एक भी गुण है ‘प्रधान सेवक’ में?”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “विकास के हमारे मजबूत दृष्टिकोण और खुद विकास करने में अक्षम होने के कारण भाजपा दूसरे गैर जरूरी मुद्दों को हवा दे रही है। ये हार देख बौखला गए हैं।”

उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद लालू भाजपा, मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर ट्विटर और फेसबुक के जरिए लगातार निशाना साध रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493