लघु फिल्म में कोंकणा और तिल्लोतमा की दोस्ती

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और तिल्लोतमा शोम ने एक नई लघु फिल्म ‘नयनताराज नेकलेस’ के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में गुल्शन देवय्या भी अतिथि भूमिका में हैं।

इस लघु फिल्म का निर्देशन जयदीप सरकार ने किया है। इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘नयनताराज नेकलेस’ एक नाटकीय थ्रिलर है, जिसकी कहानी दो महिलाओं की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी एक हार पर आधारित है।

फिल्म की अवधि 20 मिनट की है। इसमें भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच एक खालीपन को दिखाया गया है, जिसके कारण एक-दूसरे से बिल्कुल अलग स्वभाव की होने के बावजूद कोंकणा और तिल्लोतमा के बीच दोस्ती हो जाती है।

यह फिल्म इस माह इंटरनेट पर जारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493