विधायकों के निलंबन के खिलाफ नेशनल कांफ्रेंस का धरना

श्रीनगर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के नेता और जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों ने चार विधायकों के निलंबर के खिलाफ बुधवार को राज्य विधानसभा के बाहर धरना दिया।

विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने सदन में हंगामा करने के लिए मंगलवार को एनसी के चार विधायकों -अल्ताफ अहमद कालू, अब्दुल मजीद लर्मी, अली मोहम्मद डार और शौकत अहमद को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।

उमर ने कहा, “हम अपने चार विधायकों के सत्र से लिनंबन का विरोध कर रहे हैं। जब तक हमारे विधायकों का निलंबन वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक हम विरोध जारी रखेंगे।”

“हमने कल केवल यहीं मांग की थी कि संविधान के अनुच्छेद 35 ए के मुद्दे पर सरकार का क्या जवाब है।”

अनुच्छेद 35ए भारतीय राज्यों के संघ में जम्मू एवं कश्मीर को प्राप्त विशेष दर्जे से संबंधित है।

उमर ने धरने के दौरान संवाददाताओं से कहा, “राज्य सरकार सदन में कोई विपक्षी दल नहीं चाहती।”

एनसी के सदस्यों ने विरोध स्वरूप अपनी बांहों पर काली पट्टियां बांध रखी थी।

अबदुल्ला ने बाद में ट्वीटर पर लिखा कि अपने विधायकों के निलम्बन के विरोध में एनसी विधानसभा के शेष सत्र में सम्मिलित नहीं होगी।

राज्य विधानमंडल का शरदकालीन सत्र तीन अक्टूबर से शुरू हुआ था और 10 अक्टूबर को समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493