‘मेरे अंगने में’ की पूरी टीम को तेज बुखार

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौसम में हुए बदलाव का असर टेलीविजन धारावाहिक ‘मेरे अंगने में’ की टीम पर बखूबी देखा जा सकता है। शो के मुख्य अभिनेता करम राजपाल, कृतिका देसाई और रोशनी रस्तोगी के साथ ही अन्य सदस्य तेज बुखार से पीड़ित हैं।

इन मुसीबतों के बावजूद धारावाहिक चल रहा है। दरअसल, स्टार प्लस शो की टीम थोड़ा आराम करने के बाद इसकी शूटिंग करती है।

अभिनेत्री सुचिता त्रिवेदी, गरिमा परिहार और तीन कार्यकारी निर्माता तेज बुखार से पीड़ित हैं।

धारावाहिक में रोशनी रानी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार है। मुझे आराम करने की सलाह दी गई है। हमारे शो का प्रसारण सात दिनों में एक घंटे का होता है, इसलिए हम सभी को किसी न किसी कीमत पर शूट करनी थी। प्रोडक्शन हाउस ने काफी समय दिया और देखभाल के बाद भी हममें से बहुतों का स्वास्थ्य सही नहीं है। मुझे उम्मीद है कि हम सब जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।”

सेट के सूत्र के मुताबिक, कलाकारों के लिए चिकित्सक को बुलाया गया।

सूत्र ने कहा, “दुर्भाग्य से कलाकारों को आराम के लिए छुट्टी नहीं मिली, क्योंकि हमारा शो सप्ताह में सात दिन प्रसारित होता है और वे व्यस्त कार्यक्रम के तहत शूटिंग कर रहे हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493