आईएसएल की 4 क्लबों का कैब पार्टनर बना ओला

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की अग्रणी कैब सेवा प्रदाता ओला ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चार क्लबों, मुंबई सिटी एफसी, एफसी पुणे सिटी, दिल्ली डायनामोज और गत चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता के साथ प्रायोजन समझौते किए।

कंपनी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

कंपनी ने बताया कि वह अपने कैब उपभोक्ताओं को दिल्ली में आठ अक्टूबर को होने वाले मैच के लिए मुफ्त में वीआईपी पास भी मुहैया कराएगा, जो उसके दिल्ली के उपभोक्ता ओला एप के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

ओला के उपाध्यक्ष सुदर्शन गैंग्रेड ने कहा, “आईएसएल के साथ फुटबाल देश में तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। ओला कैब का इस्तेमाल करने वाले और तेजी से बढ़ रहे युवा उपभोक्ताओं में खेल के प्रति दीवानगी है और हमारे लिए उनके साथ जुड़ने का यह सुनहरा मौका है।”

उन्होंने कहा, “इस साझेदारी के तहत ओला के उपभोक्ता न सिर्फ आईएसएल मैचों का तुरंत लुत्फ उठा सकते हैं, बल्कि उनके पास स्टेडियम तक पहुंचने का परेशानी रहित विकल्प भी होगा।”

दिल्ली डायनामोज क्लब के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “ओला के साथ साझेदारी कर हमें खुशी है। निजी यातायात के लिए देश के सबसे लोकप्रिय मोबाइल एप ओला के जरिए हम देश के लाखों फुटबाल प्रशंसकों से जुड़ पाएंगे।”

मैच वाले दिन ओला एप पर अपराह्न दो से चार बजे के बीच एक आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर टैप कर उपभोक्ता उस दिन के मैच का टिकट मुफ्त में हासिल कर सकते हैं। एक बार टिकट की बुकिंग हो जाने पर ओला का एक ड्राइवर विजेता के घर पर दो टिकट पहुंचा देगा।

इसके अलावा ट्विटर पर एक कान्टेस्ट में हिस्सा लेकर उपभोक्ता वीवीआईपी टिकट और अपने पसंदीदा आईएसएल खिलाड़ी से मिलने का मौका भी जीत सकते हैं। इस कान्टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए एक्सेसटूमैचडे हैश टैग से ओलाकैब्स के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करना होगा।

ओला की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493