नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारतीय रेल के कर्मचारियों के लिए मौजूदा वर्ष के लिए 1,030.02 करोड़ रुपये के उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दे दी।
बोनस के दायरे में आने वाले प्रत्येक कर्मचारी को 78 दिनों के लिए अधिकतम 8,975 रुपये का बोनस मिल सकेगा।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि रेलवे के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बोनस को मंजूरी दी गई है। कर्मचारियों से भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है।
इस फैसले का लाभ करीब 12.58 लाख कर्मचारियों को मिलने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath