बिहार में उमस बरकरार

पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को सुबह धूप निकली है। वातावरण में नमी के कारण उमस बरकरार है।

पटना, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को सुबह धूप निकली है। वातावरण में नमी के कारण उमस बरकरार है।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री और गया का 23़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 34.3 डिग्री तथा भागलपुर का 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493