मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। शाहरुख खान की पत्नी गौरी, जो खुद एक इंटीरियर डिजाइनर हैं अंतर्राष्ट्रीय ऑडियो ब्रांड ‘स्टेनवे लिंगडोर्फ’ के साथ मिलकर काम करने वाली हैं। इस प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ करार करके गौरी बेहद खुश हैं।

गौरी मानती हैं कि ‘स्टेनवे’ आडियो-वीडियो प्रोद्यौगिकी में सर्वोत्कृष्ट है और उनका साथ उनके घर और कार्यालयों को खूबसूरत बनाने के काम को नई धार देगा।
गौरी ने आईएएनएस को कहा, “मैं ‘स्टेनवे लिंगडॉर्फ’ के साथ अपने गठजोड़ से खुश हूं। अपने काम की शुरुआत के साथ ही मेरी कोशिश रही है कि मैं ऐसे विशिष्ट डिजाइन्स रखूं, जो सबसे अलग हों।”
उत्कृष्ट डिजाइन्स और कुशल प्रोद्यौगिकी के मेल के साथ उच्च श्रेणी के डिजिटल सांउड सिस्टम बनाने वाली डेनमार्क की कंपनी ‘स्टेनवे’ ने वर्ष के शुरू में दिल्ली में अपना शोरूम खोला था।
इस करार के बाद अब इच्छुक उपभोक्ता बांद्रा स्थित गौरी के इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडियो में ‘स्टेनवे लिंगडोर्फ’ की (एस) श्रंखला के साउंड सिस्टम का डेमो ले सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath