बैडमिंटन : जयराम, साई डच ओपन के तीसरे दौर में

आल्मेरे (नीदरलैंड्स), 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम और आरएमवी गुरुसाई दत्त ने यहां जारी 50 हजार इनामी डच ओपन ग्रांड प्रिक्स के तीसरे दौर में जगह बना ली है।

तीसरे वरीय जयराम ने अपने पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी मार्क कालजो को 19-21, 21-17, 21-18 को हराया और फिर दूसरे दौर में जर्मनी के फेबियन रोथ को 21-14, 21-10 से पराजित किया।

कोरिया ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले जयराम अब प्री-क्वार्टर फाइनल में फिनलैंड के केस्पर लेहिकोनेन से भिड़ेंगे।

नौवें वरीय गुरुसाई दत्त ने पहले दौर में बेल्डियम के मेक्सिम मोरील्स को 21-8, 21-9 से हराया और फिर दूसरे दौर में चीनी ताइपे के चुन वेई चेन को 21-14, 21-19 से हराने में सफल रहे।

राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले गुरुसाई अब अगले दौर में यूक्रेन के दिमित्रो जावादस्की से भिड़ेंगे।

भारत के अन्य खिलाड़ी बी. साई प्रणीत और आनंद पवार को हालांकि हार मिली।

महिला एकल में पीसी तुलसी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। तुलसी ने हॉलैंड की गेल माहुलेत को 20-22, 21-15, 21-16 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493