कृतिका कामरा ने पूरी की ‘रिपोर्टर्स’ की शूटिंग

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘रिपोर्टर्स’ के सभी कलाकारों ने शूटिंग खत्म कर ली है। अभिनेत्री कृतिका कामरा भी उनमें से हैं, जो शूटिंग की यादें मन में संजोए हैं। हालांकि उनके किसी अन्य टेलीविजन शो से जुड़ने की अटकलें हैं, लेकिन उन्हें इसे खारिज किया।

बकौल कृतिका, “मैं फिलहाल कोई धारावाहिक नहीं कर रही हूं। मैंने अभी बीते दिन 6 अक्टूबर को ‘रिपोर्टर्स’ की शूटिंग पूरी की है और अभी किसी अन्य टेलीविजन शो का हिस्सा बनने की कोई योजना नहीं है। मुझे ब्रेक की जरूरत है।”

कृतिका ‘कितनी मोहब्बत है’ और ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ जैसे धारावाहिकों और एमटीवी के शो ‘एमटीवी वेबबेड’ में मेजबान के रूप में दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं।

कृतिका ने ‘रिपोर्टर्स’ के अनुभव को ‘पेशेवर और व्यक्तिगत’ तौर पर अच्छा करार दिया।

धारावाहिक की शूटिंग एक पार्टी के साथ खत्म हुई। जहां पूरी टीम मौजूद थी।

यह शो सोनी एंटरटेनमेंट पर अप्रैल में शुरू हुआ था, जो जल्द ही समाप्त होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493