जनरल डिपार्टमेंट ऑफ लॉजिस्टिक्स, मानव संसाधन एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय, जनरल स्टाफ मुख्यालाय और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के सामान्य राजनीतिक विभाग ने पेंशन प्रणाली में सुधार के लिए संयुक्त रूप से दो नोटिस जारी किए।
नोटिस में कहा गया है कि पूर्व सैनिक एक अक्टूबर, 2014 से सभी लाभ उठाने के लिए योग्य होंगे।
जनरल डिपार्टमेंट ऑफ लॉजिस्टिक्स के एक अधिकारी ने कहा कि इन सुधारों से लोगों के प्रति केंद्रीय प्रशासन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की चिंता का पता चलता है।
अधिकारी ने कहा कि इस संशोधित पेंशन प्रणाली में सेवानिवृत्ति के बाद पूर्व सैनिकों के जीवनयापन, व्यवसाय के रूप में सैन्य सेवा में सुधार, सैन्यकर्मियों को प्रोत्साहित करने और अधिक से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करने की बातें शामिल होंगी।