पुंछ में पुलिस थाने पर भीड़ का हमला, 6 घायल

जम्मू, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को लोगों की भीड़ ने एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया, जिसमें छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि पोथा गांव के निवासियों के एक समूह ने सूरनकोट पुलिस थाने पर हमला कर दिया।

ग्रामीण दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में आरोपी के पुलिस थाने से भाग जाने के बाद गांव से पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने से नाराज थे।

अधिकारी ने बताया, “कुछ स्थानीय लोगों को हिरासत में लिए जाने से नाराज ग्रामवासियों ने पुलिस थाने पर पथराव किया, जिसमें छह पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। कुछ स्थानीय लोग आरोपी के लगातार संपर्क में थे। इसलिए हमने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।”

गांववासियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुंछ-सूरनकोट मार्ग भी बाधित रखा।

अधिकारी ने बताया कि भगोड़े आरोपी को पकड़ने की कोशिशें की जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493