दूसरी ओर, बिहार चुनाव की वजह से प्रदेश के सातों सीमावर्ती जिलों के पुलिस कप्तानों को डीजीपी मुख्यालय की ओर से अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें मतदान से 48 घंटे पहले से सघन चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा गया है।
आईजी कानून-व्यवस्था ए. सतीश गणेश ने बताया कि बिहार सीमा से सटे कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बलिया, गाजीपुर, चंदौली व सोनभद्र के ऐसे 42 थानों को चिह्न्ति किया गया है, जिनकी सीमा बिहार से जुड़ी हुई है। इन जिलों से संबंधित मंडलायुक्तों, आईजी जोन, डीआईजी रेंज, डीएम व पुलिस कप्तानों की बैठकें बिहार के अधिकारियों के साथ संपन्न हो चुकी हैं।
सुरक्षा की ²ष्टि से इन जिलों से सटे सीमावर्ती इलाकों में 73 बॉर्डर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, साथ ही वहां वीडियोग्राफी का इंतजाम भी किया जा रहा है। इसके अलावा 53 ऐसे रास्तों को भी चिह्न्ति किया गया है, जहां से लोग सीमा पार करते हैं। इन रास्तों पर भी पुलिस पिकेट्स लगाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में तैनात पुलिस अधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर भी बिहार पुलिस के अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath