ग्वालियर के अस्पताल में मरीज के पैर चूहों ने कुतरे

ग्वालियर, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल जयारोग्य चिकित्सा एक बार फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह यह है कि ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज के पैर चूहे ने कुतर दिए। ट्रामा सेंटर के अधिकारी मरीजों की चूहों से सुरक्षा करने में अपने को असहाय बता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मोतीझील क्षेत्र निवासी मेहबूब खान (22 वर्ष) बीते दिनों अपने घर पर चल रहे निर्माण कार्य में सहयोग कर रहा था तभी गिर पड़ा। उसकी रीढ की हड्डी टूट गई, जिसके चलते वह अपनी कमर के नीचे के हिस्से को हिलाडुला नहीं सकता है और पैर सुन्न है। उसका जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

मेहबूब की पत्नी नगीना ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार की देर रात को उसने देखा कि उसके पति के पैरों को चूहे कुतर रहे हैं, इसकी जानकारी कर्मचारियों को दी। इसके बाद ट्रामा सेंटर के कर्मचारियों ने चूहों द्वारा कुतरे गए पैर के हिस्से पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी।

ट्रामा सेंटर के प्रभारी डा. अचल गुप्ता का कहना है वे इस घटना से अधीक्षक को अवगत कराएंगे, साथ ही वे कहते हैं कि सफाई का काम ठेके पर है, वे अधीक्षक नहीं है, इसलिए वे क्या कर सकते हैं।

इससे पहले इस अस्पताल में दान में मिली आंखें तक कचरे के ढेर में मिली थी। इसकी जांच हुई और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493