जनपद में थाना पूंछ के ग्राम सेरसा में रहने वाले एक ग्रामीण की 16 वर्षीय बेटी पिछले दिनों गांव से रहस्मय ढंग से गायब हो गई। जब वह नहीं आई तो उसकी खोजबीन की गई। कई लोगों से पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि उसकी बेटी ब्रजेश कुमार नामक युवक के साथ देखी गई थी। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
dharmpath.com dharmpath